🐒 The Monkey and the Crocodile – A Story of True Friendship and Cleverness
🐒 बंदर और मगरमच्छ – सच्ची दोस्ती और होशियारी की कहानी
A long time ago, a clear, blue river flowed through a beautiful forest in India. On the banks of this river stood a very sweet jamun tree.
Living on this tree was a clever and playful monkey named Chintu.
Every morning, Chintu would wake up, pick fresh jamun fruits from the tree, and eat them happily. He loved his tree, the river, and the forest very much.
बहुत समय पहले भारत के एक सुंदर जंगल के बीच से एक साफ और नीली नदी बहती थी। नदी के किनारे एक बहुत ही मीठा जामुन का पेड़ लगा था।
इस पेड़ पर रहता था एक होशियार और चंचल बंदर, जिसका नाम था चिंटू।
चिंटू रोज सुबह उठकर पेड़ पर ताजी-ताजी जामुन तोड़ता और मजे से खाता। उसका पेड़, नदी और जंगल बहुत पसंद था।
In the deep waters of this river lived a calm-natured crocodile named Makku.
Makku lived with his wife, Maya, in a small cave in the middle of the river. Makku was very simple and kind, but also a little naive.
इस नदी के गहरे पानी में रहता था एक शांत स्वभाव का मगरमच्छ, जिसका नाम था मक्कू।
मक्कू अपनी पत्नी माया के साथ नदी के बीच एक छोटी सी गुफा में रहता था। मक्कू बहुत सीधा और दयालु था, लेकिन थोड़ा सा भोला भी था।
🟢 The sweetness of the jamun fruit forged a friendship
🟢 जामुन की मिठास ने बनाई दोस्ती
One day, Makku came to the riverbank. He saw Chintu sitting on a tree and eating jamun fruit. Chintu smiled and said,
“Hey friend, why do you look so sad? These jamun fruits are very sweet, you should try some too.”
एक दिन मक्कू नदी के किनारे आया। उसने देखा कि चिंटू पेड़ पर बैठकर जामुन खा रहा है। चिंटू ने हंसकर कहा,
“अरे दोस्त, तुम इतने उदास क्यों लग रहे हो? ये जामुन बहुत मीठा है, तुम भी खाओ।”
Makku ate a jamun for the first time. His eyes lit up.
“Wow! I’ve never tasted such sweet jamun before,” Makku exclaimed.
मक्कू ने पहली बार जामुन खाई। उसकी आंखें चमक उठीं.
“वाह! इतनी मीठी जामुन तो मैंने कभी नहीं खाई,” मक्कू बोला।
From that day on, Makku started visiting Chintu every day. Chintu would give him jamun fruit every day.
Gradually, the two became good friends. Their friendship became famous in the forest.
उस दिन के बाद मक्कू रोज़ चिंटू से मिलने लगा। चिंटू हर दिन उसे जामुन देता।
धीरे-धीरे दोनों अच्छे दोस्त बन गये। ये दोस्ती जंगल में मशहूर हो गई।
🟢 The Wife’s Wrong Thinking
🟢 पत्नी की गलत सोच
When Makku went home, he would give Maya some jamun (Indian blackberry). Maya liked jamun, but a strange thought entered her mind.
मक्कू जब घर जाता, तो माया को भी जामुन खिलता। माया को जामुन पसंद थी, पर उसके मन में एक गलत विचार आ गया।
“The jamun is so sweet, how sweet must the heart of the monkey who eats it every day be?” Maya said.
“Bring me the monkey’s heart, then I will experience true sweetness.”
“जामुन इतनी मीठी है, तो जो बंदर रोज खाता है उसका दिल कितना मीठा होगा,” माया ने कहा।
“तुम बंदर का दिल ले आओ, तब मुझे असली मिठास मिलेगी।”
Makku was startled to hear this.
“But Maya, he’s my friend,” Makku said.
मक्कू ये सुन कर घबरा गया।
“पर माया, वो मेरा दोस्त है,” मक्कू बोला।
But Maya was stubborn. She kept repeating it every day. Gradually, Makku’s mind also became troubled.
He was caught between his friendship and his wife.
पर माया जिद्दी थी. रोज़ रोज़ कहने लगी. धीरे-धीरे मक्कू का दिमाग भी बिगडने लगा।
दोस्ती और पत्नी के बीच वो उलझ गया।
🟢 A False Invitation
🟢 झूठा निमंत्रण
One day, Makku went to Chintu and said,
“Friend, come to my house today. Maya wants to meet you.”
एक दिन मक्कू चिंटू के पास गया और बोला,
“दोस्त, आज तुम मेरे घर चलो। माया तुमसे मिलना चाहती है।”
Chintu was happy. He felt their friendship was growing stronger.
He climbed onto Makku’s back, and they reached the middle of the river.
चिंटू खुश हो गया। उसे लगा कि दोस्ती और गहरी हो रही है।
वो मक्कू की पीठ पर बैठ गया और दोनों नदी के बीच पहुंच गए।
Then Makku slowly revealed the truth,
“Chintu, please forgive me… Maya wants your heart.”
तब मक्कू ने धीरे से सच बोल दिया,
“चिंटू, मुझे माफ़ कर देना… माया तुम्हारा दिल चाहती है।”
🟢 A Clever Escape
🟢 होशियारी से बचाव
Chintu’s heart was pounding, but he kept his wits about him. He smiled and said,
“Hey friend! If you had told me earlier, I would have brought my heart from the tree. Monkeys always keep their hearts in trees.”
चिंटू का दिल ज़ोर-ज़ोर से धड़कने लगा, पर उसने अपना दिमाग़ शांत रखा। उसने मुस्कुराते हुए कहा,
“अरे दोस्त! तुमने पहले बताया था तो मैं अपना दिल पेड़ पर से ले आता। बंदर अपना दिल हमेशा पेड़ पर ही रखते हैं।”
Makku believed him. He immediately went back to the tree.
मक्कू ने इस बात को सच मान लिया। वो टूरंट वापस पेड़ के पास आ गया।
As soon as they reached the shore, Chintu quickly climbed the tree and shouted,
“Friend, you should never betray a friend!”
जैसा ही किनारा आया, चिंटू फुर्ती से पेड़ पर चढ़ गया और ज़ोर से बोला,
“दोस्त, दोस्ती में कभी धोखा नहीं देते।”
Makku felt ashamed and quietly went back into the river.
मक्कू शर्मिंदा हो गया और चुप-चाप नदी में चला गया।
🟢 Realizing the Mistake
🟢 गलती का एहसास
Upon returning home, Makku told Maya the whole truth. Maya deeply regretted her mistake. She said,
“Makku, greed blinded me. Friendship is the most important thing.”
घर जाकर मक्कू ने माया को सब सच बता दिया। माया को अपनी गलती पर बहुत पछतावा हुआ। उसने कहा,
“मक्कू, लालच ने मुझे अंधा कर दिया। दोस्ती सबसे बड़ी चीज़ होती है।”
From that day on, neither of them ever thought of doing anything wrong to anyone again.
उस दिन के बाद दोनों ने कभी किसी के साथ बुरा करने का विचार नहीं किया।
🌟 Moral of the Story:
🌟 नैतिक शिक्षा :
We should always use our minds wisely during difficult times.
मुश्किल वक्त में हमेशा दिमाग का सही इस्तेमाल करना चाहिए।
Trust is the most important thing in true friendship.
सच्ची दोस्ती में विश्वास सबसे महत्वपूर्ण होता है।
📌 Parents love reading these short moral stories in hindi for kids with easy English before bedtime.
📌 माता-पिता को सोने से पहले बच्चों के लिए आसान इंग्लिश के साथ हिंदी में ये छोटी नैतिक कहानियाँ पढ़ना बहुत पसंद है।